फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शिक्षाशास्त्र का सरल प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के खिले चेहरे

Mon, 09 Mar 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 19 जिले के एक केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राएं प्रसन्न मुद्रा में। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षाएं समापन की ओर हैं। सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू और इंटरमीडिएट उर्दू और तेलगू विषय की परीक्षा आयोजित हुई। शाम की पाली में इंटरमीडिएट शिक्षाशास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कराई गई। शिक्षा शास्त्र का प्रश्नपत्र आसान रहा। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षा शास्त्र में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। वहीं कलावर्ग की परीक्षाएं भी समापन की ओर हैं। सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू और इंटरमीडिएट उर्दू व तेलगू की परीक्षा हुई। हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा नौ केंद्रों पर कराई गई। यहां पंजीकृत 34 में से 33 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं इंटरमीडिएट उर्दू की परीक्षा सात केंद्रों पर कराई गई यहां पंजीकृत 35 में से 33 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। एक केंद्र पर इंटर तेलगू की परीक्षा होनी थी लेकिन परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचा।
द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट शिक्षा शास्त्र की परीक्षा कराई गई। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा रोशनी ने बताया कि परीक्षा से पहले लग रहा था कि विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों के जवाब कैसे दिए जा सकेंगे। लेकिन प्रश्नपत्र आसान रहा। इससे अच्छे अंक आने की उम्मीद है। छात्रा दीपिका ने बताया कि शिक्षा शास्त्र का प्रश्नपत्र आसान रहा। निश्चित ही अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें