फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नववर्ष की पूर्व संध्या पर निकाली श्रीराम की शोभायात्रा

Thu, 01 Jan 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 7 भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में शामिल श्रृद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बेवर। विदुर आश्रम रसूलाबाद से नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा विदुर आश्रम रसूलाबाद से शुरू हुई। शोभायात्रा में भक्त भगवान के जयकारे लगाते हुए निकले। शोभायात्रा आश्रम से शुरू होकर छिबरामऊ तिराहे से इटावा रोड मंडी तक पहुंची। भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों व जनक नंदिनी के स्वरूप रथ पर सवार थे। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु भी थे। शिव कुमार पांडेय, नारायण तिवारी, तनू तिवारी, मोहित, प्रबल शुक्ला, सत्यम मिश्रा, अनुपम दीक्षित, लकी पांडेय मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें