मैनपुरी। नगर के कचहरी रोड पर श्रीहंसराज अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन किया जा रहा था। एसडीएम और डिप्टी सीएमओ ने सेंटर को सील कर दिया गया है। संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है। नगर के कचहरी रोड पर एक व्यक्ति ने श्रीहंसराज नाम से नियम विरुद्ध अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन शुरू किया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम श्याम प्रताप सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कार्रवाई की। श्री हंसराज सेंटर का संचालक पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सका। सेंटर पर बिना रेडियोलॉजिस्ट के ही नियम विरुद्ध मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि श्रीहंसराज सेंटर का नियम विरुद्ध संचालन हो रहा था।