नवीगंज। गांव श्यामपुर-भटपुरा में श्रीमद्भागवत कथा में पांचवें दिन बुधवार को आचार्य मुनेंद्र द्विवेदी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, पूतना उद्धार और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। आचार्य ने कहा कि इंद्र का अहंकार नष्ट करने और प्रकृति की रक्षा का संदेश देने के लिए भगवान ने गिरिराज पर्वत धारण किया था। प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण ही सच्ची ईश्वर सेवा है। कथा के दौरान भगवान के बाल स्वरूप द्वारा माखन चोरी के प्रसंग पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। गोवर्धन पर्वत की झांकी सजाई गई और ठाकुर जी को 56 भोग अर्पित किए गए। इस दौरान मुख्य परीक्षित आशा देवी, आयोजक नेत्रपाल सिंह चौहान, वेदपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।