फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: थोड़ा हौसला दिखाया, शोहदे को सबक सिखाया

Wed, 29 Apr 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करीब एक माह से शोहदे की हरकतों से परेशान एक छात्रा ने आखिरकार थोड़ा हौसला दिखाया। डर का दामन छोड़ा और पुलिस का सहारा लिया। महिला थाना प्रभारी छात्रा की मददगार बनीं। दोनों ने मिल कर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे शोहदे को कड़ा सबक सिखाया। मामला थाना करहल क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा का है जिसकी एक लड़के से दोस्ती थी। लड़के के साथ छात्रा के कुछ फोटो और वीडियो थे। दोनों की दोस्ती टूट गई तो लड़का उसको ब्लैकमेल करने लगा। फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। लोक-लाज और पढ़ाई बंद होने के डर से उसने ये बात किसी को नहीं बताई। लड़का उसे लगातार परेशान कर रहा था। आखिरकार छात्रा ने महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह को सारी बात बताई। इस पर उन्होंने उसे सहयोग का भरोसा दिया और शोहदे को पकड़ थाने लाईं। पुलिस के सामने वह माफी मांगने लगा। उसके मोबाइल से छात्रा के फोटो और वीडियो डिलीट कराए गए। शोहदे ने कहा कि अब वह छात्रा क्या, उसके घर व जहां से वह गुजरती है, उस जगह पर भी भूल कर नहीं जाएगा। शोहदे से छुटकारा मिलने के बाद छात्रा ने राहत की सांस ली। वहीं, महिला थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा ने हिम्मत दिखाकर पुलिस का सहयोग लिया। इससे उसे बड़ी परेशानी से छुटकारा मिला।
विज्ञापन

घबराए नहीं, खुल कर करें बात...मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि महिला संबंधी शिकायतें गोपनीय रखी जाती हैं। यदि किसी किशोरी, युवती किसी परेशानी में है और किसी से कह नहीं पा रही है तो तत्काल पुलिस की मदद लें। महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। आपकी शिकायत गोपनीय रखे जाने के साथ ही निस्तारण कराना प्राथमिकता है। मिशन शक्ति केंद्र, पिंक बूथ, महिला सहायता के लिए टोल फ्री नंबर से त्वरित मदद ली जा सकती है।
वीडियो बनाने से रोकने पर किशोरी को पीटा : किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। जानकारी होने के बाद जब विरोध किया तो तीन युवकों ने किशोरी की पिटाई कर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।पीड़िता के पिता ने बताया कि एक गांव के रहने वाले पिंकू, अजीत और छोटू उनकी नाबालिग पुत्री को परेशान कर रहे हैं। इन लोगों ने पुत्री की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। पता लगने के बाद 24 अप्रैल को जब पुत्री ने विरोध किया तो तीनों ने उसकी पिटाई कर दी, बेटी की आंख व चेहरे पर चोट लगी। तीनों युवकों ने उनकी पत्नी को पीटने की धमकी दी है।वीडियो बनाकर वह लोग पुत्री को बदनाम कर रहे हैं, जिस वजह से बेटी सहित परिजन परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें