फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरित मानस विवादः शिवपाल बोले- मकड़जाल में फंसाना चाह रही BJP, मुद्दों पर नहीं करती बात, युवा-किसान परेशान

Fri, 03 Feb 2023 07:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

रामचरित मानस का विवाद थम नहीं रहा है। शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा समाज को बांट रही है। वह सभी को मकड़जाल में फंसाना चाहती है। भाजपा मुद्दों पर कभी बात नहीं करती है।  
विज्ञापन
मैनपुरी पहुंचे शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला पहुंचे सपा के राष्ट्र्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने का काम रही है। सरकार केवल उद्योगपतियों के लिए ही काम कर रही है। किसान और नौजवान भाजपा सरकार में परेशान हैं। 
विज्ञापन


सपा के राष्ट्र्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को एक स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने के लिए करहल पहुंचे। यहां उन्होंने रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए बयान को व्यक्तिगत बयान बताया। कहा कि इस पर हम लोग बोल चुके हैं। अखिलेश यादव भी अपना बयान दे चुके हैं। अखिलेश यादव के बयान के समर्थन में पार्टी है। 



एमएलसी चुनाव में हुई हार पर कहा कि हम इस पर समीक्षा करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव, अनिल यादव, प्रबंधक सुभाष यादव, सुमन यादव, पूर्व मंत्री सुभाषचंद्र यादव, बोटसिंह यादव, प्रधानाचार्य सीपी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें