फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने साइकिल चलाकर भरा जोश

Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समाजवादी साइकिल यात्रा के आठवें दिन रविवार को प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने असरोही से दिहुली तक साइकिल चलाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र करहल में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ग्राम असरोही से दिहुली तक पांच किमी साइकिल चलाकर सपाइयों में जोश भरा। इसके बाद शिक्षा सागर इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित किया। वहीं करहल में सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव, अनुजेश प्रताप यादव, मनोज यादव, रामवरन सिंह यादव, सुजान सिंह यादव, शिवकुमार शाक्य आदि ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखाई। साइकिल यात्रा गोकुलपुर, तिलियानी, नगला केहरी, नगला राजा, धीप, चापरी, भैंसामई आदि से निकाली गई। डाक्टर रामकुमार यादव, अजब सिंह यादव ने जौंथरी से, सत्यवीर सिंह यादव ने कलंदरपुर से, बिल्लू यादव, संजीव यादव ने नगला केहरी से साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। करहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोबरन सिंह यादव, धनवेश यादव ने ग्राम लहरा एमनीपुर से साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा में राजेश खटीक, अवनेंद्र यादव, रवीश यादव, सोनी यादव आदि ने भाग लिया। 

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के तहत सदर विधायक राजकुमार यादव ’राजू’ ने जगह-जगह हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, ब्लाक प्रभारी राकेश यादव, रनछोहन यादव, प्रमोद यादव, शरद यादव, सुमन यादव आदि थे। विधानसभा भोगांव में आलोक कुमार शाक्य, डाक्टर दीप सिंह पाल, राज्यमंत्री ने बागपुर से साइकिल यात्रा को रवाना किया। कामता सिंह यादव ने भनऊ से, कृष्णादास लोधी ने सहारा से, मुलायम सिंह यादव, गैंती ने मोहनपुर से, अरविंद यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने महौली खेड़ा से, योगेंद्र सिंह पाल, विस महासचिव ने पूरनपुर से, राजेंद्र्र सिंह यादव ने नगला केहरी से निकाली। विधानसभा किशनी में बृजेश कठेरिया विधायक ने दिवलपुर, ढकरोही, सिंगनी आदि गांव की साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें