फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है

Fri, 05 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
सम्मानित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग और लेखा कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में देवी रोड स्थित कच्चा आढ़ती स्कूल में चेक वितरण समारोह हुआ। इसमें 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए 106 शिक्षकों को गीता भेंट कर और माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भोगांव विधायक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करना गौरव की बात है। विभाग इसके लिए बधाई का पात्र है। विशिष्ट अतिथि बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। अपितु भारमुक्त होने के बाद समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। वित्त एवं लेखाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों को देश का भविष्य निर्माण के लिए गुजार देता है।
चेक वितरण समारोह में जिले के सभी विकास खंडों से सेवानिवृत्त हुए 106 शिक्षकों को चेक वितरित किए गए। इसके अलावा सभी ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी मनींद्र कुमार, जेपी पाल, रामशंकर कुरील, सर्वेश यादव, अजीत निगम आदि ने संबोधित किया। इस दौरान 106 सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रणवीर यादव, राजेंद्र पांडेय, राजीव यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, अरुण यादव, रामपाल, अवनीश, अमरीश, सत्यवीर सिंह, अनिल पांडेय, राघवेंद्र चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें