फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग, गर्ववती झुलसी

Mon, 18 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
छप्पर में लगी आग, गर्ववती झुलसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम अजीतगंज निवासी गर्भवती महिला सोमवार सुबह छप्पर में लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम अजीतगंज निवासी रूबी (28) पांच माह की गर्भवती है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर के आंगन में रखे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग से छप्पर जल गया। छप्पर का जलता हुआ लकड़ी का एक टुकड़े से रूबी की साड़ी पर गिर गया। रूबी ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक साड़ी में लगी आग ने रूबी को बुरी तरह से झुलसा दिया। चीख पुकार सुनकर घर के बाहर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। परिवारीजनों ने रूबी को कंबल में लपेटकर आग को बुझाया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें