थाना बिछवां क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का नहाते समय वीडियो बनाकर आरोपी ने यौन शोषण किया, इतना ही नहीं वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल कर लाखों के जेवर हड़प लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया।
बिछवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 10 जुलाई को नहाते हुए नितिन चौहान उर्फ छोटू ने छिप कर उनका वीडियो बना लिया। उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा, वह डर गईं और परिवार के लोगों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। उसने दो लाख रुपये की मांग रखी, उसने सोने चांदी के जेवर और 68 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी नहीं माना, इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण किया, जिसका वीडियो वायरल कर दिया। मामले की जांच थाना प्रभारी भोगांव प्रदीप कुमार पांडेय ने की। इस बीच आरोपी ने महिला के पति को जान से मार डालने की धमकी दी। शुक्रवार को थानाध्यक्ष बिछवां आशीष दुबे ने एक सूचना पर आरोपी नितिन चौहान को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया।