मैनपुरी। दीवानी में सोमवार को जिला जज रूपेश रंजन ने न्यायिक और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत की समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध किए गए अधिक से अधिक मुकदमों को समझौते के आधार पर निपटाया जाए।जिला जज ने कहा कि लंबित मामलों को सूचीबद्ध करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा करा दें। ताकि पक्षकारों को समय से सूचना भेजी जा सके। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पक्षकारों को भेजे जाने वाले नोटिस समय से तामील कराए जाएं। बैंक अधिकारी कोशिश करें कि अधिक से अधिक मामलों में समझौते की पहल की जाए। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में भी ऐसे मामले चिन्हित किए जाएं। जिनका समझौते से निस्तारण हो सकता है। उनको सूचीबद्ध करके उनमें समझौते की प्रभावी पहल की जाए। बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एसएन त्रिपाठी, प्राधिकरण सचिव नूतन चौहान, विमलेश सरोज, फरहीन खान, गरिमा सिंह, अर्पणा सिंह, अंशिका लाल, प्रीती शुक्ला, फौजिया जहां, अखिल चौधरी मौजूद रहे।