फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पश्चिम बंगाल में जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

Tue, 05 May 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 20 भोगांव में विधायक को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद जनपद भर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने आतिशबाजी कर और मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों से खुश हैं, इसीलिए हर राज्य में भाजपा का परचम लहरा रहा है। देश की आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज कराई है। भाजपा की जीत पर नगर पालिका परिसर पर भाजपा नेताओं ने जमकर आतिशबाजी की और जीत की खुशी पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है। देश तरक्की और उन्नति के रास्ते पर अग्रसर हो रहा है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ भाजपा लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रही है। इस दौरान डॉ़ सुमन गुप्ता, अध्यक्ष संगीता गुप्ता, अशोक चौहान, अरविंद चौहान, बृजेश चौबे, कोमल वर्मा, भूपेंद्र सिंह यादव, गौरव चौहान, एवरेस्ट सिंह राजपूत, संजय चौहान, डॉक्टर सुमित गुप्ता, नीतू चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं, भोगांव पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। सोमवार को कुरावली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा कि भाजपा की नीतियों से देश की जनता खुश है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा लगातार देश में सरकार बना रही है। चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, अरविंद तोमर, आलोक अग्निहोत्री, सुनील राजपूत, अरविंद अग्निहोत्री मौजूद रहे। कुसमरा में चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिले बहुमत और शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जीत की खुशी में आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नगर पंचायत कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर खुशी का इजहार किया। चेयरमैन प्रतिनिधि विनय प्रताप सिंह सिसौदिया, अभय प्रताप सिंह, विनय मिश्रा, प्रांजल शुक्ला, विनय शुक्ला, मदनमोहन मिश्रा, सुभाष गुप्ता, नेमसिंह शाक्य, आकाश शाक्य, रामसहाय शाक्य मौजूद रहे। करहल क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्पेंद्र भारती के आवास पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पटाखे चलाए। एक दूसरे को बधाई दी। राजकुमार शाक्य, संजीव कश्यप, गौरव, विक्रांत, चंद्रप्रकाश, स्वदेश यादव मौजूद रहे। किशनी में भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई। एक दूसरे को बधाई दी। किशनी भाजपा मंडल अध्यक्ष रीता घासीराम शाक्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने रोडवेज बस स्टैंड पर जश्न मनाया। बलवीर धनगर, रामनरेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अनिल गुप्ता, रोहित गौर, आशीष चौहान, सभासद रमाकांत मिश्रा, देवेंद्र श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता मौजूद रहे।

फोटो 20 भोगांव में विधायक को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता। संवाद

फोटो 20 भोगांव में विधायक को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें