फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 16 नवंबर से जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान शुरू

Fri, 13 Nov 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के लिए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। जिलाधिकारी ने 16 नवंबर को सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को अनिवार्य रूप से अपनी स्व-गणना पूरी करने को कहा। जनरेट हुई अद्वितीय पहचान संख्या नियंत्रण कक्ष को दें। मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने आंगनबाड़ी व अर्ध-चिकित्सा कर्मचारियों की स्व-गणना के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने बताया कि 16 नवंबर से राज्य स्तर पर अभियान की निगरानी होगी, जिससे जनपदों की श्रेणी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें