फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बोर्ड और यू-डायस के नामांकन में अंतर पर 15 विद्यालयों को नोटिस

Fri, 13 Nov 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड के अभिलेखों और यू-डायस प्लस पोर्टल पर दर्ज छात्र नामांकन में बड़ा अंतर सामने आया है। दोनों के आंकड़ों का मिलान करने पर कई विद्यालयों में सैकड़ों विद्यार्थियों का अंतर मिला है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी कर नामांकन का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के नामांकन का मिलान करने पर जिले के 15 विद्यालयों में अंतर पाया गया है। कुछ विद्यालयों में यह अंतर 300 से अधिक विद्यार्थियों का है। संबंधित विद्यालयों ने विद्यार्थियों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर पूरी तरह इंपोर्ट नहीं किया है या नामांकन का विवरण अपडेट नहीं किया है। उन्होंने विद्यालयों को कक्षा छह से 12 तक बोर्ड के नामांकन और यू-डायस पोर्टल के आंकड़ों का कक्षावार मिलान करने के निर्देश दिए हैं। स्थानांतरण, विद्यालय परिवर्तन या अन्य कारणों से नामांकन में अंतर होने पर संबंधित अभिलेख सुरक्षित रखने होंगे। निर्धारित समय में अनुपालन नहीं करने पर मान्यता वापसी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें