फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

Mon, 27 Apr 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 4 शतरंज प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। स्रोत:एसोसिएशन - फोटो : बसभरिया पुरैना में ​रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में किड्स काॅर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंडर-11 एवं अंडर-13 वर्ग की शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अंडर-11 वर्ग में आरव बघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विदित गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। खुशी जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-13 वर्ग में अभिराज बघेल ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। गुहान शर्मा द्वितीय और केतन पेंगोरिया तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मयंक भटनागर, उपाध्यक्ष अनिल परिहार, सचिव सौरभ लहरी, कोषाध्यक्ष चेतन दीक्षित एवं सदस्य उत्कर्ष पाठक के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में चीफ आर्बिटर आशीष मिश्रा तथा आर्बिटर अमन, अभय गुप्ता और ओम वशिष्ठ ने सहयोग किया। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को अब सीतापुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें