फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: साहब! पति की मौत के बाद नहीं मिल रही पेंशन, प्राधिकरण सचिव ने बुजुर्गों से मिलकर सुनी समस्याएं

Tue, 20 Aug 2024 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान एक वृद्धा ने उनसे कहा कि साहब! पति की मौत के बाद पेंशन नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को विधिक जानकारी देते प्राधिकरण सचिव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज कमल सिंह ने मंगलवार को जेल रोड स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम में मिले वृद्धों की शिकायतें सुनीं। कृष्णा देवी ने बताया कि उनके पति पातीराम लोक निर्माण विभाग में नौकरी करते थे। पति की मौत के बाद उनको पेंशन नहीं मिल रही है। प्राधिकरण सचिव ने पीड़िता की शिकायत प्राधिकरण में भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंगलवार को वृद्धाश्रम के निरीक्षण में प्राधिकरण सचिव ने सभी वृद्धों से मिलकर उनकी समस्यायें सुनीं। अधीक्षिका नीतू सिंह तथा संचालिका कमलेश कुमारी अनुपस्थित मिले। केयर टेकर रोजी और संदीप सिंह को वृद्धों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। वृद्धाश्रम के भोजनालय में बने भोजन को चेक करने के साथ ही वृद्धाश्रम के मीनू को भी देखा।

निरीक्षण के बाद वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज कमल सिंह ने वृद्धजनों के अधिकारों की उनको जानकारी दी। बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में समस्या की शिकायत की जा सकती है। 
विज्ञापन


प्राधिकरण द्वारा शिकायत का निराकरण कराया जाएगा। पीएलवी सुरेंद्र सिंह यादव ने वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। स्थायी लोक अदालत की सदस्य एकता मिश्रा, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें