अतिक्रमण हटाने में व्यापारियों से हुई झड़प
- फोटो : अमर उजाला
घिरोर में एसडीएम की देखरेख में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन की व्यापारियों से झड़प हुईं। वहीं बेवर में अधिकारियों को देख दुकानदारों ने ख्ुाद ही अतिक्रमण हटा लिया।
घिरोर एसडीएम देवेंद्र सिंह ने10 अप्रैल को व्यापारियों की बैठक में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया था। व्यापारियों पर आदेश का असर होते नहीं देख मंगलवार को अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान ईश्वर दयाल भारती मार्केट में लगे टिन शेड को जेसीबी से गिरा दिया। दुकानदारों ने अभद्रता शुरू कर दी। एसडीएम ने दुकानदारों के विरुद्ध शांति भंग करने की कार्रवाई करने को कहा है। व्यापारियों का कहना है एसडीएम भेदभाव पूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। एसडीएम का कहना है हमारा लक्ष्य नगर से अतिक्रमण हटाने का है। सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। लोगों का कहना है थाना गली के सामने लगा पुलिस का बोर्ड, नगर पंचायत के गेट के बाहर सड़क किनारे लगा बोर्ड, फुटपाथ पर नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वाटर कूलर, सड़क किनारे लगाए गए स्ट्रीट लाइट के खंभे भ्ीा अतिक्रमण के दायरे में हैं।
बेवर में एसडीएम संदीप कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अधिकारियों को देख दुकानदारों ने अतिक्रमण स्वयं ही हटा लिया। अधिकारियों ने नगर पंचायत के मुख्य लिपिक प्रेमचंद्र यादव को अतिक्रमण चिन्हांकन के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र के नक्शे के अनुसार अतिक्रमण हटाने को कहा। एसडीएम ने कहा जिन लोगों ने अभी तक टिनशेड और तख्त नहीं हटाए हैं वह शनिवार तक हटा लें अन्यथा जुर्माना वसूलकर सामान जब्त किया जाएगा। सदर चौराहा सब्जीमंडी समेत पूरे बाजार में वाहनों की पार्किंग नहीं होगी, हथठेला एक जगह स्थाई खड़े नहीं होंगे।