फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: धनगर समाज के बनाए जाएं अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र

Tue, 24 Nov 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 23 जिलाधिकारी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते संगठन के पदाधिकारी। स्रोत संगठन - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय धनगर महासभा और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 जनवरी 2019 और 7 जुलाई 2026 को धनगर अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण-पत्र बनाने का शासनादेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी से मिलने के बाद भी तहसीलदार जाति प्रभागा-पत्र नहीं बना रहे हैं। इससे धनगर समाज में आक्रोश व्याप्त है।राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शत्रुघ्न पाल ने कहा कि शासनादेश के बाद भी धनगर अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण-पत्र न बनना बेहद निराशाजनक है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख लख्मीचंद बघेल, प्रदीप पाल, सुंदर सिंह बघेल, विपिन पाल, ब्रजेश पाल, पिंटू पाल, सुरजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें