फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का कार्यक्रम तय, दो को निकलेगा रोड शो

Thu, 29 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दो अक्तूबर को मैनपुरी आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इस संबंध में गुरुवार को एसपीजी ने जिले के वरिष्ठ आधिकारियों और खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। घंटों चली बैठक के बाद तय हुआ कि वह जिले में रोड शो तो करेंगे लेकिन कोई भी सभा आयोजित नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन

 गुरुवार दोपहर को राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के अधिकारियों ने मैनपुरी में डेरा डाल दिया। दोपहर से लेकर देर शाम साढ़े सात बजे तक डीएम चंद्रपाल सिंह, एसपी देवरंजन वर्मा समेत खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस संबंध में बैठक में तय हुआ कि राहुल गांधी घिरोर की ओर से जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। वहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद घिरोर कसबा में और दन्नाहार पर कांग्रेसी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद सिंधिया तिराहे पर उनका शहर में स्वागत होगा। यहां से वह सीधे नगर पालिका में लगी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद शहरभर में रोड शो होगा। शहर से वह भोगांव पहुंचेंगे वहां से बेवर में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करेंगे। वहां से वह फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें