फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह महिला कांस्टेबल ने पीटा सिपाही

Sat, 06 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
सरेराह महिला कांस्टेबल ने पीटा सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर शनिवार को आगरा के सैंया थाना में तैनात महिला कांस्टेबल ने जीआरपी के पुलिसकर्मी की सरेराह पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। वहां दोनों ने एक-दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। महिला कांस्टेबल ने उक्त सिपाही पर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती आगरा के सैंया थाना में महिला कांस्टेबल है। शनिवार को वह थाना कोतवाली क्षेत्र में काम से आई थी। तभी जीआरपी कासगंज में तैनात सिपाही प्रदीप भी वहां पहुंच गया। वहां दोनों का आमना सामना हुआ, इसके बाद कांस्टेबल स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा किसी काम से चला गया। वह बैंक के बाहर खड़ा ही था तभी स्कूटी पर सवार होकर आई महिला कांस्टेबल ने पहले तो उसे टक्कर मार दी। स्कूटी से उतरते ही उसके गाल पर चांटे मारने लगी। अचानक सिपाही के साथ एक युवती के मारपीट करने पर वहां खडे़ लोग सन्न रह गए। सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों को थाने ले आई।
वहां महिला सिपाही ने पीछा करने का आरोप लगाते हुए बताया कि सिपाही उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चेहरे को तेजाब से बिगाड़ने की धमकी दे रहा है। अगर उसके व परिवार के साथ कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार उक्त सिपाही होगा। वहीं प्रदीप ने बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


क्या है मामला
मैनपुरी। महिला कांस्टेबल ने सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि वर्ष 2015 में आरोपी सिपाही कल्हौर से उसकी बहन को अगवा कर ले गया था और आगरा में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट आगरा के एत्माउदौला थाना में पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज है। बावजूद पुलिस उक्त सिपाही के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं सिपाही प्रदीप का कहना है कि महिला सिपाही के आरोप गलत हैं। वह काम से मैनपुरी आया था। महिला सिपाही ने स्कूटी से टक्कर मारने के बाद उसके साथ हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-राजेश चौधरी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें