फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में एसएसपी आवास भी सुरक्षित नहीं

Wed, 26 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश की जनता को बहकाकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा अब अराजकता का माहौल बना रही है। भाजपा की सरकार आने के बाद एसएसपी आवास तक सुरक्षित नहीं हैं। पुलिसकर्मियों पर हमले, हत्या जैसी वारदातों में इजाफा होने से भय का माहौल बन गया है। सपा कार्यकर्ता आने वाले दिनों में जनता को भाजपा सरकार की विफलताएं गिनाएंगे। यह बातें डा. राममनोहर लोहिया इंटर कालेज में सपा के सदस्यता अभियान के दौरान सांसद ने तेेज प्रताप सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहारनपुर में एसएसपी आवास के अंदर बीजेपी सांसद की अगुवाई में जमकर तोड़फोड़ कर दहशत का माहौल पैदा किया गया। विकास की योजनाएं ठप पड़ गई हैं। जिले में अब अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सांसद ने पार्टी के सदस्यता अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे जोश के साथ संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा किशनी विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्य से अधिक नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने की भरसक कोशिश की जाएगी। एक सैकड़ा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाकर गांव में जाकर अभियान को गति देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, ब्लाक प्रमुख मीरा देवी यादव, दीप सिंह पाल, आशुतोष यादव बिल्लू, चेयरमैन जैसीराम यादव, विपिनराज यादव, हरेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, बाबी यादव, उमाशंकर यादव, मातादीन यादव, प्रशांत यादव, हरवीर प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें