फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दलित सम्मेलन के लिए सपाइयों ने झोंकी ताकत

Thu, 12 Nov 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से 15 नवंबर को आगरा में दलित सम्मेलन का आयोजन होना है। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भोगांव विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके लिए सपा नेता दलित बस्तियों में पहुंचकर लोगों से सम्मेलन में अधिक-से-अधिक संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। सपा के प्रदेश सचिव वरुण गिहार एवं सपा नेता योगेश कठेरिया ने बताया कि 15 नवंबर को आगरा में आयोजित होने वाला दलित सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसमें क्षेत्र से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। क्षेत्र में जाकर लोगों और समर्थकों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में आने के लिए कहा जा रहा है। इस मौके पर कमलेश गिहार, गिरीश कुमार, श्याम सिंह कठेरिया, तौसीफ खान, अहमद अली,रामप्रसाद वाल्मीकि, हृदेश वाल्मीकि आदि ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें