फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चालक को झपकी आने पर डिवाइडर से टकराई बाइक

Thu, 12 Nov 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीगंज। नेशनल हाईवे-34 पर मझोला अंडरपास के ऊपर बृहस्पतिवार सुबह नींद की झपकी आने के बाद अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाराबंकी के गुलरिया निवासी 28 वर्षीय रामराज और आशाराम बुधवार रात को दिल्ली से घर जाने के लिए निकले थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे थाना बेवर क्षेत्र में मझोला अंडरपास के ऊपर रामराज को झपकी आ गई। झपकी आने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि सड़क हादसे में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें