सेल्स टैक्स की मोबाइल स्कवैड ने शनिवार को चेकिंग के दौरान जीटी रोड से तीन ट्रकों को रोककर माल संबंधी दस्तावेज चेक किया। संतुष्ट न होने पर अधिकारी ट्रकों को कोतवाली ले आए। टीम की ओर से ट्रक में भरे माल की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शनिवार को थाना भोगांव क्षेत्र में असिस्टेंट कमिश्नर मोबाइल स्कवैड विजय सिंह बिसेन जीटी रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ओवरलोड चार ट्रकों को चेकिंग के लिए रोका। चालक से पूछताछ और माल संबंधी जानकारी ली। दस्तावेज मानक पूर्ण करते न मिलने पर चालक को ट्रक सहित कोतवाली में ले आए। वहां विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रक में लदे माल की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि जांच माल सही पाए जाने पर ट्रकों को छोड़ दिया जाएगा। अगर गड़बड़ी पाई गई तो जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी।