तीन दर्जन बैनामा लेखकों, वकीलों के बस्ते जले
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर रात कलक्ट्रेट परिसर में बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट से कचहरी परिसर स्थित बैनामा लेखकों, वकीलों के बस्तों में आग लग गई। इससे लगभग तीन दर्जन बस्ते जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
कलक्ट्रेट परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय के पास बड़ी संख्या में बैनामा लेखकों, वकीलों और स्टांप वेंडरों के बस्ते हैं। इनके ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शनिवार देर रात करीब 8.30 बजे तारों के आपस में भिड़ने से निकली चिंगार गिरने से उक्त बस्तों में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से फैली। जब तक लोगों को सूचना मिलती और वह मौके पर पहुंचते तब तक आग ने तीन दर्जन से अधिक बस्तों को आगोश में ले लिया था। मौके पर पहुंचे आग लगने की सूचना पर बेनामा लेखक और बेनामा लेखक कलक्ट्रेट पहुंच गए। सभी ने आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। वहां से आई दमकल ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू किया। आग में ओम प्रताप, अवनेश द्विवेदी, आदित्य आदि समेत बड़ी संख्या में लोगों के बस्ते जल गए।