फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान ने प्राप्त की ओवरऑल चैंपियनशिप

Thu, 20 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
खेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में चल रहे जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह का गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। बालक और बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप नेहरू स्मारक इंटर कालेज समान ने हासिल की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य फर्रुखाबाद विजय पाल सिंह रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य सत्य सेवक मिश्र ने की। जीजीआईसी मैनपुरी और आरसी इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। सीनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में समान कालेज के राधारमन और बालिका वर्ग में एसडी कालेज दौलतपुर की अनुपम अव्वल रहीं। ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग में अतुल प्रथम, रणविजय द्वितीय और हरिओम तृतीय, सीनियर बालक में राधारमन प्रथम, सुमित द्वितीय और मोहित तृतीय, बालिका वर्ग में अनुपम प्रथम, ऊषा द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में शिवकांत प्रथम, अन्नू द्वितीय, शिवम तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप में आरती और लक्ष्मी, सीनियर बालिका वर्ग में रोशनी, बालक वर्ग में आदित्य, जूनियर बालिका वर्ग में दीक्षा ने बाजी मारी। जबकि बालक और बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप नेहरू स्मारक इंटर कालेज समान ने प्राप्त की। 80 मीटर बाधा दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में खुशी प्रथम, 180 मीटर बालिका वर्ग में रश्मि प्रथम, सौ मीटर बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम, सौ मीटर जूनियर बालक वर्ग में अमित प्रथम, 110 मीटर बालक दौड़ में अश्वनी प्रथम, चार सौ मीटर सीनियर बालिका वर्ग में रेशमा प्रथम, चार सौ मीटर बालक वर्ग में अजय प्रथम रहे। संचालन नीरज दुबे ने किया। अंत संयोजक प्रधानाचार्य प्रशांत चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरिप्रसाद यादव, एके राठौर, सुमन यादव, निर्मला राजपूत, प्रदीप यादव, संतोष शाक्य, रनवीर सिंह यादव, व्यायाम शिक्षक कौशलेंद्र वर्मा, नगेंद्र सिंह चौहान, नीरज चतुर्वेदी, अनुज कुमार, संतोष कुमार, कुं. बहादुर, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें