फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पत्नी को मायके जाने से रोका... तो साले ने जीजा पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; हालत नाजुक

Wed, 31 Jul 2024 05:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पत्नी को मायके जाने से रोका तो साले ने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
crime a - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी को रोका तो वहां मौजूद भाई गुस्से में आग बबूला हो गया। उसने बहनोई के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान लिए। आरोपी साले और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी छपट्टी की है। यहां के निवासी अमर कठेरिया की शादी गांव गुठना जनपद फर्रुखाबाद निवासी संयोगिता के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही वह मायके जाकर रहने लगी तो उसने तलाक का मुकदमा दायर कर दिया। 

सुलह होने के बाद वह पत्नी को घर ले आया और रहने लगा। लेकिन, कुछ दिन साथ रहने के बाद पत्नी फिर से मायके जाने की जिद करने लगी। उसने कहा कि रक्षा बंधन पर वह साथ लेकर चलेगा। लेकिन पत्नी मानने को तैयार नहीं हुई। 29 जुलाई को उसने मायके फोन कर दिया। मंगलवार को साला सूरज अपने एक साथी के साथ संयोगिता को मायके ले जाने की आ गया। काफी रोका लेकिन वह लोग नहीं माने। 
विज्ञापन


इतने में पत्नी ने कहा कि यह ऐसे नहीं मानेगा और चाकू लाकर साले को दे दिया। साले ने पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद साल उसका साथी पत्नी को लेकर वहां से चले गए। घायल अमर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें