फोटो 22 शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित एसबीआरएल एकेडमी में अंतर स्कूली शतरंज प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में बेस्ट स्कूल चैंपियन का खिताब सैनिक स्कूल को प्रदान किया गया। सुदिती ग्लोबल एकेडमी दूसरे स्थान रहा। प्रतियोगिता के निदेशक आशीष मिश्रा ने बताया कि अंडर-11 बालक वर्ग में देव यादव ने प्रथम और शिवाय कालरा ने द्वितीय स्थान, बालिका वर्ग में सनाया राय पहले और अमाया मल्होत्रा दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-13 बालक वर्ग में पीयूष कुमार पहले और आर्यव अग्निहोत्री दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सनाया राय प्रथम और आशमी अरोड़ा द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-15 बालक वर्ग में श्रेय यादव ने प्रथम और आर्यव अग्निहोत्री ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आशमी अरोड़ा ने पहला और नंदिनी इंदौलिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रतीक शाक्य पहले और श्रेय यादव दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अवनी गुप्ता प्रथम और परी चौहान द्वितीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि अनुपम गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान सुभाष मिश्रा, बीएन चतुर्वेदी, अंशुल जैन, दीपक अरोरा, कौशलेंद्र दीक्षित, सिद्धनाथ पांडेय, लक्ष्य आदि मौजूद रहे।