फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक व उनके प्रतिनिधि पर केस दर्ज

Sun, 15 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
गाड़ी सीज की - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उड़न दस्ता की टीम ने रविवार को दन्नाहार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सदर विधायक व उनके प्रतिनिधि के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। वहीं एक गाड़ी सीज कर दी। थाना बिछवां में बसपा प्रत्याशी समेत तीन के विरुद्ध मामले दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र फ्लाइंग स्क्वाड मजिस्ट्रेट प्रताप सिंह ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को जब वह चेकिंग के दौरान गांव गढ़िया के समीप पहुंचे तो सदर विधायक राजकुमार यादव के प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद 50-60 लोगों की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। परमीशन मांगने पर नहीं दिखा सके। टीम ने वहां से दो लाउड स्पीकर जब्त कर लिए। गांव टिकुरिया पहुंचने पर सदर विधायक 100 व्यक्तियों के समक्ष चुनाव प्रचार कर रहे थे। वह परमीशन भी नहीं दिखा सके। इसके बाद गांव फतेहपुरा मोड़ पर दो गाड़ियों पर समाजवादी पार्टी के स्टीकर आदि लगे थे। चालक कागज नहीं दिखा सके। मजिस्ट्रेट में थाने में सदर विधायक के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।

वहीं थाना बिछबां में भी बसपा प्रत्याशी समेत तीन के विरुद्ध मामले दर्ज हुई हैं। एसआई ने फ्लाइंग स्क्वाड टीम प्रभारी बी लाल के साथ नगला जीसुख निवासी प्रदीप के घर के बाहर बीजेपी का झंडा लगा होने पर, वहीं बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध गांव सुरजनपुर में विद्युत पोल पर पोस्टर लगा होने और गांव फकैता निवासी अर्जुन सिंह के घर पर सपा का झंडा लगा पाए जाने पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कुरावली (ब्यूरो)। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पुलिस ने नगला ऊसर में निवासी रामगोपाल बहेलिया, राजाराम,  रामप्रसाद, बनी सिंह, अवधेश, ग्रीश के खिलाफ कार्रवाई की है। उनके घरों की दीवारों पर राजनीतिक दलों के पोस्टर तथा झंडे लगे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें