तीन सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं थाना बरनाहल क्षेत्र में शाम को दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक युवक भाजयुमो कार्यकर्ता भी था।
शनिवार शाम को थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला पांडे निवासी गिरंद कुमार बाइक से कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया दावत समारोह में शामिल होने आया था। शाम करीब सात बजे घर लौटते समय बाइक शीतला देवी मंदिर के समीप खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
दूसरा हादसा रविवार दोपहर थाना बेवर क्षेत्र में हुआ। कसबा के मोहल्ला ब्रहृमनान निवासी प्रशांत दुबे (24) साथी स्वप्निल के साथ बाइक से नवीगंज जा रहा था। छिबरामऊ मार्ग पर जीएसएम महाविद्यालय के समीप वह दोनों बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवारीजन स्वपिभनल को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद ले गए। तीसरा हादसा शाम करीब 4:30 बजे थाना बरनाहल क्षेत्र में हुआ।
इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी वेनू बाइक पर पूूजा पत्नी रामवीर निवासी गांव झूंगुपुर सैफई इटावा, पूजा के ढाई वर्षीय पुत्र हर्ष और करहल थाना क्षेत्र के गांव सैलामऊ निवासी प्राशी के साथ सैफई जा रहा था। बाइक जब थाना बरनाहल क्षेत्र के सुनुपुर मोड़ के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक बाइक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। हर्ष को सैफई रेफर कर दिया।