अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में अमन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा मानवाधिकार जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
रैली में विद्यार्थियों ने लोगों को उनके अधिकारों से अवगत कराया, साथ ही दूसरों के अधिकारों का हनन न करने का संदेश दिया। विद्यार्थी जियो और जीने दो, सबको जगाना है, भ्रष्टाचार मिटाना है, मत लो अब वृक्षाें की जान, धरती होगी रेगिस्तान, बंद करो ये अत्याचार, जलती बहुएं करें पुकार, नारी का सम्मान करो, तलाक देना बंद करो, साक्षरता का है जो साथी, वही है सच्चा भारतवासी कई अन्य नारों की पट्टियां हाथ में लेकर चल रहे थे। साथ ही नारे लगाते चल रहे थे।
जागरूकता रैली सुबह दस बजे से विद्यालय प्रांगण से निकाली। यह रैली भांवत चौराहा, क्रिश्चियन तिराहे, ईशन नदी पुल से कुसमरा होते हुए किशनी पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में यातायात व्यवस्था बनाए रखी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार उपाध्याय, सह प्रबंधक सचिन चौहान सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।