फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर सफर हुआ मुश्किल: बसों और ट्रेनों में मारामारी, सड़कों पर वाहनों की कतार; घंटों जाम में फंसी बहनें

Wed, 11 Nov 2026 01:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ईशन नदी तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाए जाने के बावजूद फुलकी की ओर जाने वाले दोनों रास्तों और आगरा रोड पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवाने के लिए काफी मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन
सड़क पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाईदूज के त्योहार पर बहनों और भाइयों को सफर के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां बसों और ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्रियों को मारामारी करनी पड़ी, वहीं निजी वाहनों से निकले लोगों को शहर में भीषण जाम से जूझना पड़ा। ईशन नदी तिराहा, आगरा रोड, करहल चौराहा और भावत चौराहे समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। भाईदूज मनाने के लिए निकले लोगों को घंटों जाम में फंसे रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन




यातायात विभाग ने त्योहार पर जाम से निजात दिलाने के लिए विशेष प्लान तैयार किया था, लेकिन वाहनों का दबाव बढ़ते ही व्यवस्था धराशायी हो गई। ईशन नदी तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाए जाने के बावजूद फुलकी की ओर जाने वाले दोनों रास्तों और आगरा रोड पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवाने के लिए काफी मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर सीओ दीपशिखा सिंह भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी चौराहे पर जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। तत्काल यातायात व्यवस्था सुचारु कराई जाए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने वाहनों को एक-एक करके रास्ता दिलाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया। हालांकि, वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण लोगों को काफी देर तक परेशानी उठानी पड़ी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें