फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी जिला अस्पताल में हंगामा: महिला तड़पती रही और डॉक्टर मोबाइल में था व्यस्त...गुस्साए परिजनों ने पीट दिया

Mon, 27 Jan 2025 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिला अस्पताल में गजब का हाल देखने को मिला। यहां एक महिला मरीज की तड़प-तड़प कर जान चली गई, जबकि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को अपने मोबाइल से फुर्सत नहीं मिली। ये देख परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। 
 
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अंतिम सांसों में मरीज लेकर पहुंचे तीमारदारों और डॉक्टर में मारपीट हो गई। इस बीच मरीज की जान चली गई। तीमारदारों ने डॉक्टर पर मरीज देखने में देरी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन



 

नगर के देवी रोड निवासी 50 वर्षीय प्रवेश कुमारी कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। परिजन उनका निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार की शाम चार बजे के करीब अचानक उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। उस समय वहां ड्यूटी पर ईएमओ डॉ. आदर्श सेंगर, फार्मासिस्ट अजय यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद था। मरीज की जांच हो रही थी।

 

डॉक्टर की सलाह पर मरीज को उपचार दिया जा रहा था। इस बीच प्रवेश कुमारी की मृत्यु हो गई। मरीज न देखने का आरोप लगाकर तीमारदार और डॉक्टर के बीच कहासुनी होने। एक तीमारदार ने डॉक्टर का कालर पकड़ लिया, जिसके बाद  हंगामा शुरू हो गया। तीमारदारों ने डॉक्टर की पिटाई करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

 

हंगामे के दौरान इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। मृतका के पुत्र गुरु ने आरोप लगाया कि डॉक्टर मोबाइल पर व्यस्त थे। करीब 15 मिनट तक मरीज तड़पता रहा, बार-बार कहने के बाद भी डॉक्टर देखने के लिए नहीं आए।  इलाज में देरी की वजह से उनकी मां की जान चली गई। 

 

वहीं ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डॉक्टर आदर्श सेंगर का कहना था कि वह खुद स्टाफ के साथ मरीज को उपचार दिलवाने का कार्य कर रहे थे। तीमारदारों ने उन लोंगों के साथ हाथापाई कर दी। जानकारी पाकर सीएमएस डॉ. मदनलाल और इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे परिजनों को समझा बुझाकर करीब दो घंटे तक चले हंगामे को शांत कराया गया। सीएमएस के निर्देश पर सरकारी एंबुलेंस से शव को घर भिजवाया गया। 

 
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि कि डॉक्टर और तीमारदारों के बीच मारपीट की जानकारी पाकर वह मौके पर पहुंच गए थे। मामले की जांच के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों की दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें