फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो सड़कों की मरम्मत के लिए 67.60 लाख रुपये स्वीकृत

Mon, 16 Nov 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। दो जर्जर सड़कों की जल्द तस्वीर बदलने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने दोनों सड़कों की मरम्मत के लिए करीब 67.60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अखिलेश्वर कुमार अरुण ने बताया कि बेवर क्षेत्र की दो सड़कों की मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। इनमें बेवर-इटावा मार्ग से किल्ली मार्ग तक सड़क की मरम्मत के लिए 33.80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं बनरिया-अघार मार्ग की मरम्मत के लिए भी इतनी ही धनराशि स्वीकृत हुई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित सड़कों पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें