मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे जनपदीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में रॉयल क्रिकेट क्लब ए ने मैनपुरी वॉरियर्स को चार रनों से हराकर कप अपने नाम किया।
रॉयल क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रॉयल क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 111 रन बनाए। राघव ने 43 और राज पांडेय ने 35 रनों की पारी खेली। मैनपुरी वॉरियर्स के अर्पित और शानू ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी। अरहद ने 43 और शानू ने 20 रन बनाए। रॉयल के राघव, आरुष और सैम ने दो-दो विकेट लिए।
मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह भदौरिया और एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा विजेता टीम के कप्तान को विजेता कप और उपविजेता टीम के कप्तान को उपविजेता कप प्रदान किया। सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और सिद्धार्थ चौहान ने, स्कोरिंग शिवम शुक्ला ने की। इस दौरान एमसीए सचिव बीडी शुक्ला, विकास मिश्रा, पंकज राठौर, आरजू सक्सेना, मायाशंकर आदि मौजूद रहे।
सुल्तानगंज डायनामाइट ने रॉयल चैलेंजर्स भोगांव को हराया
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वावधान में भोगांव के रामलीला मैदान पर बेसिक प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को खेले गए मैच में सुल्तानगंज डायनामाइट ने रॉयल चैलेंजर्स भोगांव को नौ रनों से हराया। भोगांव के नीरज यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
सुल्तानगंज डायनामाइट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए। शैलेश ने 44, सुरजीत सिंह ने 27 और आशुतोष ने 17 रनों की पारी खेली। भोगांव के सुनीत ने तीन, नीरज और ओमवीर ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स भोगांव की टीम 15 ओवर में 134 रन ही बना सकी। नीरज यादव ने 47, सचिन ने 32 और नितिन मुकेश ने 14 रन बनाए। सुल्तानगंज के जय प्रकाश और आशुतोष ने दो-दो विकेट लिए।
रॉयल चैलेंजर्स भोगांव के नीरज यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजय कुमार ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग अमन राजपूत और गगन राजपूत ने, स्कोरिंग संदीप और रजत चौधरी ने की। मैच का आंखों देखा हाल रिषी चौहान और राजू यादव ने सुनाया।
फोटो 12 जीत के बाद खुशी मनाते रॉयल क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी। स्रोत आयोजक