फोटो 7 मैच के दौरान बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को पूल बी के मैच खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल में रॉयल क्रिकेट क्लब बी ने बरनाहल की टीम को 17 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
रॉयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाए। राज ने 52, शिवांश ने नाबाद 43 और अनुकल्प ने नौ रन बनाए। बरनाहल के अर्पित ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरनाहल की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 115 रन ही बना सकी। अमित की शानदार 91 रनों की पारी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकी। रॉयल क्लब के अनिरुद्ध और अनुज ने दो-दो विकेट लिए।
रॉयल क्लब बी के राज को मैन ऑफ द मैच राहुल दुबे ने दिया। अंपायरिंग सुनील शुक्ला और शशांक मिश्रा तथा स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने की। इस दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, आलोक गुप्ता भी मौजूद रहे।