फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रॉयल क्लब ने स्टेडियम बी की टीम को 26 रनों से हराया

Wed, 26 Nov 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 6 क्रिश्चियन मैदान में मैच के दौरान बल्लेबाजी करता बैटर। स्रोत संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रही खरगजीत मिश्र मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने स्टेडियम बी को 26 रनों से हराया।
विज्ञापन

मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए। आदर्श चौहान ने 95, सिद्धार्थ ने 21 और हैप्पी ने 15 रनों की पारी खेली। स्टेडियम के रॉबिल, नितिन और अर्पित शंकर ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम बी की टीम 25 ओवर में छह विकेट पर 157 रन ही बना सकी। गोपाल ने 75, पीयूष पांडेय ने 31 और अंकेश ने 12 रन बनाये। रॉयल के अमित यादव ने दो, वरुण और आदर्श ने एक-एक विकेट झटके। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और रिषभ ने, स्कोरिंग आदित्य तिवारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें