फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बारिश के पानी में डूबी तालाब किनारे की सड़क

विज्ञापन
फोटो 15 माधौनगर जाने वाले संपर्क मार्ग में हुए जलभराव के बीच से गुजरते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बेवर। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम माधौनगर में गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर तालाब के किनारे की सड़क बारिश के पानी में डूब चुकी है। लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि जलभराव के कारण सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। बच्चों को आते-जाते समय गड्ढे में गिरकर चोटिल होने एवं तालाब में गिर जाने के कारण हादसा होने की संभावना बनी हुई है। बरसात के दिनों में सड़क पानी में डूब जाती है। कई बार सड़क बनवाने की मांग की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामवासी अशोक कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, रवींद्र सिंह, गौरव कुमार आदि ने सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें