फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मैनपुरी से दिल्ली जाने के लिए एकमात्र दैनिक ट्रेन में आरक्षण मिलना बंद, यात्री हो रहे परेशान

Sun, 16 Jul 2023 10:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

UP News: मैनपुरी से दिल्ली जाने के लिए संचालित एकमात्र दैनिक ट्रेन में लोगों को आरक्षण मिलना बंद है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। अधिकारियों के पास भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं है। 
विज्ञापन
मैनपुरी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल्ली जाने के लिए एकमात्र दैनिक ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस संचालित है। अब उसमें भी आरक्षण मिलना बंद हो गया है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे के अधिकारी भी ट्रेन के संचालन के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। यात्री दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


मैनपुरी से दिल्ली के लिए दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन कालिंदी का संचालन होता है। बीते तीन दिनों से कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन बारिश के चलते बंद है। फिलहाल 16 जुलाई तक ट्रेन का संचालन बंद करने की सूचना दी गई थी। वहीं दूसरी ओर आगे की तिथियों के लिए भी कालिंदी एक्सप्रेस में आरक्षण नहीं मिला रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख

विज्ञापन
Trending Videos

इसके चलते दिल्ली के साथ ही भिवानी, कानपुर व अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। लोग स्टेशन पर जानकारी करने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऑनलाइन भी आरक्षण नहीं मिल पा रहा है।

इसके चलते अब यात्री वैकल्पिक व्यवस्था तलाशते नजर आ रहे हैं। कोई बसों के सहारे दिल्ली का सफर करने का निर्णय ले रहा है तो कोई निजी वाहन से यात्रा करने को विवश है। ट्रेन का संचालन भले ही जल्द शुरू होने की बात कही जा रही है, लेकिन फिलहाल लोगों की परेशानी जरूर बढ़ गई है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: मृत नवजात को सीने से चिपकाए तीन घंटे तक भटकती रही दादी, सरकारी अस्पताल में नहीं मिला सहारा
विज्ञापन

निजी बस संचालकों को होगा फायदा

कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन रद होने से लोगों के पास अब प्राइवेट स्लीपर बसों में ही सफर करने का विकल्प बचा है। ऐसे में निजी बस संचालकों में लोग सीट बुक करा रहे हैं। इससे निजी बस संचालकों की चांदी हो गई है। अब तक इन बसों में अधिकांश सीटें खाली ही रहती थीं।

यह भी पढ़ेंः- उफान पर गंगा: नहीं थमी पानी की रफ्तार तो मुश्किल में होगा जीवन, पहले अतिवृष्टि...अब बाढ़ से फसलें बर्बाद

स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस के संचालन के संबंध में अभी आगे की जानकारी नहीं मिली है। 16 जुलाई तक ट्रेन स्थगित है। जानकारी मिलते ही उसे लोगों के साथ साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें