फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की खुदकुशी का मामला: पत्नी के अवैध संबंध से था परेशान; पेट्रोल डालकर दे दी जान, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Sat, 12 Oct 2024 05:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवक की खुदकुशी के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। वह पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था। पेट्रोल डालकर जान दे दी। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक की खुदकुशी मामले में पत्नी, प्रेमी व अन्य के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्नी के अवैध संबंध व रिश्तेदारों को बिना पूछे रुपये देने से क्षुब्ध होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद कुर्रा पुलिस ने मामले में जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव पतारा का है। गांव निवासी संजय सिंह की शादी गांव महेशपुर जनपद फर्रुखाबाद निवासी अंजली के साथ हुई थी। सब कुछ सही चल रहा था। इस बीच अंजली के संजय के साथ फोटोग्राफी का काम करने वाले गांव फाजिलपुर निवासी राज के संबंध हो गए थे। 

इसकी जानकारी होने के बाद संजय मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। 20 जून को अंजली ने दो लाख रुपये राज को दे दिए। पता लगने के बाद इस बारे में अंजली की बहन रजनी निवासी विनायकपुर और चाचा जागेश्वर को घर बुलाकर सारी जानकारी दी। राज से रुपये देने को कहा तो अंजली, उसके चाचा और बहन ने मना कर दिया। 
विज्ञापन


10 जुलाई की रात को अंजली ने दो लाख रुपये अपनी बहन को दे दिए। पत्नी से पूछा तो उसने कोई सही जवाब नहीं दिया। प्रताड़ना से परेशान होकर 11 जुलाई की शाम को संजय ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाने में शिकायत दर्ज न होने के बाद मृतक के पिता सुंदर सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें