फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मतदाता सूची से डुप्लीकेट और मृतकों के नाम हटाएं

Sat, 31 Oct 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। तहसील सभागार में निर्वाचन संबंधी बैठक शनिवार को एसडीएम सुनिष्ठा सिंह की अध्यक्षता में हुई। मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए बीएलओ को निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बीएलओ को पीएसई और डीएसई के तहत चिह्नित मतदाताओं का सत्यापन कर कार्रवाई करने को कहा। डुप्लीकेट फोटो एवं एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों की जांच कर सूची को दुरुस्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। किसी भी मृतक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न रहे। इसके लिए घर-घर सत्यापन कर निर्वाचन संबंधी कार्यों को गंभीरता से पूरा करें। इस अवसर पर तहसीलदार हर्षित सिंह, संकल्प, आशीष, प्रीति, नीरज, संतोष, रोहित, नवीन, राघवेंद्र, पीयूष, विनय, अंतिमा, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें