फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: त्योहार पर नहीं होगी बिजली कटौती की समस्या

Sat, 31 Oct 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने शनिवार को विद्युत उपखंड कार्यालय बेवर का निरीक्षण किया। त्योहार पर उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या का सामना न करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने राजस्व कार्यों, तकनीकी व्यवस्थाओं और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एसडीओ मोहम्मद शाबान को निर्देश दिए कि त्योहारों पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसके लिए पहले से ही सभी व्यवस्थाओं को पूरा करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली लाइनों का रख-रखाव समय से पूरा कराया जाए। जर्जर तारों को दुरुस्त करने के साथ ही ट्रांसफाॅर्मरों की ओवरलोडिंग की समस्या का भी समाधान किया जाए। 1912 हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में निस्तारण किया जाए। किसी भी तकनीकी खराबी को तत्काल ठीक करने के लिए उपकेंद्रों पर लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित की जाए। बिजली आपूर्ति में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें