फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: धर्मस्थल पर तोड़फोड़, लोगों में आक्रोश

Fri, 06 Mar 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 4 आलीपुर खेड़ा में धर्मस्थल पर तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा स्थित एक धर्मस्थल में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। जानकारी होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।आलीपुर खेड़ा से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित सैय्यद बाबा वन के धर्मस्थल में समाज के लोगों की आस्था है। मंगलवार की रात को अराजक तत्वों ने धर्मस्थल के खंभे आदि तोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। बुधवार सुबह जब लोगों को धर्मस्थल में तोड़फोड़ करने की जानकारी हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शब्बीर ने तहरीर देकर अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें