फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: 15 दिन बाद सगी बहनों की उठनी है डोली, दोनों बाजार से एक साथ हो गईं लापता, परिजन चिंतित

Sat, 29 Apr 2023 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में 15 दिन बाद सगी बहनों की बरात आनी है। इससे पहले ही लापता हो गईं। घर से बाजार में किसी काम के लिए निकलीं और फिर वापस नहीं लौटीं। परिजन काफी चिंतित हैं। शादी की लगभग तैयारियां हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
सगी बहनें लापता - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 15 दिन बाद जिन दो सगी बहनों की डोली उठनी है, वह एक साथ लापता हो गईं। घर से बाजार गईं और फिर नहीं लौटीं। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस भी उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की है। यहां के रहने वाले निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की शादी (जिनकी आयु 20 वर्ष और 18 वर्ष है) एक साथ तय कर दी। 14 मई 2023 को बरात आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। काफी सामान खरीद लिया गया। क्षेत्र व रिश्तेदारों में निमंत्रण भेज दिया गया। 

तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा

इसके अलावा टेंट, हलवाई आदि की भी बुकिंग कर दी गई। इसा बीच शुक्रवार को दोनों बहनें साड़ी पर पीको कराने की बात कहकर घर से निकलीं। देर शाम तक वह घर नहीं लौटीं। परिजन को चिंता हुई। उन्होंने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर प्रदीप सेंगर ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, परिजन परेशान

आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों बहनें एक साथ घर से चली गईं। परिजन इसी बात को सोच कर परेशान हैं। दोनों बहनों की एक ही मंडप में शादी तय हुई है। बरात आने में अब ज्यादा दिन भी नहीं बचे हैं। शादी की खरीदारी से लेकर रिश्तेदारों को भी न्यौता भेजा जा चुका है। ऐसे में दोनों बहनों के लापता हो जाने से परिजन काफी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें