फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 44 रन पर ढेर हुई रामनगर की टीम, सहारा को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। विकास खंड सुल्तानगंज के गांव भनऊ में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को खेले गए मैच में सहारा की टीम ने रामनगर की टीम को 32 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। सहारा के प्रकाश भदौरिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सहारा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 76 रन बनाए। प्रकाश भदौरिया ने 16, अभिनव ने 15 और दीपक ने 12 रनों की पारी खेली। रामनगर के गेंदबाज देवेंद्र ने तीन, संगम और मोहित ने दो-दो विकेट लिए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामनगर की टीम 9 ओवर में महज 44 रन ही बना सकी। सुमित ने सात, टीटू और संगम ने छह-छह रन बनाए। सहारा के प्रकाश ने तीन, अमित और विनीत ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें