लीक से हटकर विद्यार्थियों को शिक्षा देने तथा अनुशासित वातावरण बनाने में जिले के दो शिक्षाविदों ने नाम रोशन किया है। करहल के शिक्षक रामनरायन बाथम को राष्ट्रपति और प्रधानाचार्य हरप्रसाद यादव को राज्यपाल शिक्षक दिवस पर सम्मानित करेंगे।
नरसिंह यादव इंटर कालेज करहल के हिंदी और संस्कृत के शिक्षक रामनरायन बाथम का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया है। वह कुछ पत्रिकाओं में स्तंभ तथा रचनाएं भी लिख चुके हैं। स्वामी विवेकानंद से प्रभावित रामनरायन का कहना है उन्हें अनुशासन बहुत पसंद है। तो महावीर इंटर कालेज जौहरीनगर के प्रधानाचार्य हरप्रसाद यादव को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया वो समय के पाबंद हैं। डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक रहे हरप्रसाद नकल के धुर विरोधी हैं। उनका मानना है कि नकल की प्रवृति छात्र को खोखला करती है।