फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मंडी में रखा धान भीगा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को हुई बारिश से मंडी में खुले में रखा धान भीग गया। चाहते हुए भी किसान अपने धान को नहीं बचा सके। धान भीगने से किसान परेशान नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर 12:50 बजे बारिश से मंडी में आढ़तों के बाहर खुले में पड़ा दर्जनों किसानों का धान भीग गया। मंडी में आए किसान रामसरन का कहना था कि वह 15 क्विंटल धान मंडी में बेचने आए थे। धान की बिक्री की तैयारी थी तभी बारिश आने से धान भीग गया। अब सूखने तक बिक्री नहीं हो सकेगी। सुल्तानगंज क्षेत्र के किसान देवेंद्र कुमार का कहना था कि उन्हें भांजी की शादी के लिए खरीदारी करनी थी। सोचा था कि 20 क्विंटल धान बेचकर खरीदारी कर ले जाएंगे लेकिन बारिश ने उनके सपने बेकार कर दिए। बारिश में पूरी तरह से धान गीला हो गया। अब धान की बिक्री कब तक होगी कहा नहीं जा सकता। अनोखे लाल का कहना था कि उनके धान की बोली लग रही थी। यदि बारिश एक घंटे देरी से आती तो धान की बिक्री हो जाती। अब उन्हें चिंता सता रही है कि धान की रखवाली और बिक्री कैसे होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें