फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और हवाओं से गिरा पारा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भीषण गर्मी और उमस से बेचैन लोगों के साथ बारिश की बूंदों ने तपती धरती को भी राहत दी। प्री-मानसून में गर्मी से बेहाल लोग आसमान पर टकटकी लगाए हुए थे। उनका इंतजार बुधवार रात को खत्म हुआ। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश और काली घटाओं के बीच चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। आसमान पर छाई काली घटाओं को देख अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। घिरोर, करहल, बरनाहल क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से खेतों में जल्द ही हल चलने लगेंगे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम से ही आसमान पर काली घटाएं छानी शुरू हो गईं थीं। रात में कई बार रुक-रुककर हल्की-फुल्की बारिश भी हुई। तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर हुई बारिश ने भीषण गर्मी से काफी राहत दी है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान पर बादल उमड़ने लगे। देर शाम तक शहर में तेज बारिश तो नहीं हुई लेकिन कई बार रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से काफी राहत दी है। पूरे दिन आसमान पर काली घटाएं छाए रहने और रुक-रुककर रिमझिम बारिश होने से लोग खुश नजर आए। सुहावने मौसम में बाजारों में भी अच्छी खासी रौनक रही। पार्कों में बच्चे भी सुहावने मौसम का लुत्फ खेलकर उठाते नजर आए। घिरोर, बरनाहल और करहल क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से किसानों के खेतों के पलेवट हो गई। इन क्षेत्रों के ग्रामों में जल्द ही हल चलने की उम्मीद बढ़ी है। अन्य इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश से भले ही खेतों की पलेवट न हो सकी हो लेकिन खेतों में सूख रही अगैती मक्का, धान की नर्सरी और सब्जियों की फसलों के लिए हल्की बारिश संजीवनी साबित हुई है। मौसम का रुख देख किसानों की उम्मीद बढ़ी है कि अब फसल ठीक-ठाक हो जाएगी। किसानों के अनुसार खरीफ की बुवाई के लिए अभी और बारिश की जरूरत है। किसान अहिबरन सिंह का कहना था कि झमाझम बारिश हो जाए तो खरीफ की फसलों की बुवाई शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें