फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रेलवे स्टेशन यात्रियों की भीड़, सीट के लिए मारामारी

Sun, 08 Mar 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 13 मैनपुरी स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहार की छुट्टियां खत्म होने के बाद कामगार काम पर लौटने की तैयारी में रहे। रविवार को मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। सुबह कालिंदी एक्सप्रेस, टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में सीट पाने के लिए यात्री परेशान हो गए। दोपहर में मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची कानपुर-आनंद बिहार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में भी सीट के लिए यात्रियों को सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह कालिंदी एक्सप्रेस से फर्रखाबाद-कानपुर-प्रयागराज जाने के लिए यात्री पहुंचे। इसके बाद टूंडला-फर्रुखाबाद, कासगंज-शिकोहाबाद और फर्रुखाबाद-टूंडला पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों को सीट के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, कानपुर से चलकर आनंद बिहार को जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में सीट के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।



यात्रियों के बीच हुई धक्का-मुक्की
मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर सुबह स्टेशन पहुंची टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की बीच धक्का-मुक्की हो गई। जीआरपी ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके चलते कई यात्री ट्रेन में चढ़ नहीं सके, जिसके बाद उन्हें बस से गंतव्य तक जाना पड़ा।
विज्ञापन




जीआरपी के जवान रहे मौजूद
रेलवे स्टेशन पर काउंटर के बाहर टिकट के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी के जवान तैनात रहे। पुलिस ने यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें