फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, ड्यूटी से लौट रहे PWD कर्मी की मौत; घर में मची चीख पुकार

Tue, 05 Sep 2023 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ड्यूटी से लौट रहे PWD कर्मी की मौत हो गई। थब मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की देर शाम बाइक से आ रहे एक पीडब्ल्यूडी कर्मी को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। वहां से आगरा ले जाते समय मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के खुशालपुर गांव निवासी रामप्रवेश (30) पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी थे। सोमवार की शाम वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बाइक जब करहल थाना क्षेत्र में किरथुआ बाईपास पर पहुंची। तभी सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। वहां से परिजन आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में ही रामप्रवेश ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर वापस आ गए। थाना पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें